sundarkand

सेंसेक्स 635 अंक उछला, निफ्टी 12200 अंक के पार

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (17:05 IST)
मुंबई। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों के बीच बंबई शेयर बाजार में गुरुवार को निवेशकों की लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स 635 अंक उछल गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 634.61 अंक या 1.55 प्रतिशत उछलकर 41452.35 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.55 अंक या 1.58 प्रतिशत के लाभ के साथ 12215.90 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे अधिक 3.80 प्रतिशत चढ़ गया। एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर टीसीएस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और सनफार्मा के शेयर 1.73 प्रतिशत तक नीचे आ गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति की पेशकश की है।

ट्रंप के इस बयान के बाद घरेलू निवेशकों ने राहत की सांस ली। चीन ने कहा है कि उसके उप प्रधानमंत्री लियू ही अगले सप्ताह वॉशिंगटन जाएंगे और पहले चरण के अंतरिम व्यापार करार पर दस्तखत करेंगे। इस घोषणा से भी बाजार धारणा को बल मिला।

इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की बढ़त के साथ 71.43 प्रति डॉलर पर चल रहा था। चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 2.31 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी मजबूत थे।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

अगला लेख