Hanuman Chalisa

बाजार में तेजी, सेंसेक्‍स 483 अंक उछला, निफ्टी भी बढ़त में

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (10:11 IST)
राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के शांति बनाए रखने के पक्ष में होने से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की संभावना है। इसी बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 483.24 अंक यानी 1.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,300.98 के स्तर पर खुला।
 
खबरों के अनुसार, ईरान-अमेरिका तनाव कम होने की संभावना से शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 483.24 अंक यानी 1.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,300.98 के स्तर पर खुला। इसी संभावना से क्रूड तेल भी सस्ता हुआ और 4 प्रतिशत गिरकर ब्रेंट 65 डॉलर के करीब पहुंचा, जबकि सोने की चमक घटी और सोने का भाव 7 साल की ऊंचाई से नीचे आया।

निवेशकों ने इस अनुमान पर दांव लगाया कि पश्चिम एशिया में तनाव अब और नहीं बढ़ेगा। जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफ्राटेल, आईओसी, इंडसइंड बैंक, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, एसबीआई, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले।

आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, आईटी, ऑटो, रियल्टी, मेटल, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 27 पैसे की बढ़त के बाद 71.43 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को निफ्टी 95 अंक और सेंसेक्स 341 अंक सुधरकर बंद हुआ था। सेंसेक्स 52 अंक गिरकर 40,818 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 28 अंक गिरकर 12,025 पर बंद हुआ था।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख