Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा बढ़त में

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (17:18 IST)
मुंबई। आईटी और टेक को छोड़कर अन्य क्षेत्रों की कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन रौनक रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 320.62 अंक यानी 0.78 प्रतिशत चढ़कर 41,626.64 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100.45 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त में 12,282.95 अंक पर बंद हुआ।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,182.40 अंक पर और स्मॉलकैप 1.44 प्रतिशत चढ़कर 13,984.76 अंक पर बंद हुआ। आईटी और टेक को छोड़कर बीएसई के अन्य समूह बढ़त में रहे।

बुनियादी वस्तुओं का सूचकांक करीब 3 प्रतिशत चढ़ा। धातु में ढाई प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुओं तथा इंडस्ट्रियल्स में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक के शेयर सवा 4 फीसदी, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के 3-3 फीसदी चढ़े।

एलएंडटी में ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। बजाज ऑटो के शेयर करीब एक प्रतिशत लुढ़क गए। सेंसेक्स 34.25 अंक की तेजी के साथ 41,340.27 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 41,328.45 अंक रहा। लगातार चढ़ता हुआ एक समय यह 41,649.29 अंक तक चढ़ा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 320.62 अंक ऊपर 41,626.64 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में 2,696 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,732 के शेयर हरे निशान में और 794 कंपनियों के लाल निशान में रहे, जबकि 170 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। निफ्टी 16.05 अंक की तेजी के साथ 12,198.55 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 12,195.25 अंक और उच्चतम स्तर 12,289.90 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 100.45 अंक चढ़कर 12,282.95 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और शेष 15 के लाल निशान में रहे। 

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख