Hanuman Chalisa
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स हुआ मजबूत, निफ्टी 12 हजार के पार

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (11:36 IST)
मुंबई। चीन के बाजारों से सकारात्मक रुख के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 132 अंक बढ़ गया। वहीं निफ्टी 41.30 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 12,223.80 अंक पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 132.13 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़कर 41,438.15 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में 41.30 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 12,223.80 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 1.62 प्रतिशत तक की तेजी आई। अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी तेजी रही। दूसरी ओर, टाइटन में सर्वाधिक 0.94 प्रतिशत की गिरावट रही। एनटीपीसी, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी गिरे।

कारोबारियों के मुताबिक, चीन के केंद्रीय बैंक के देश की गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए नए प्रोत्साहन की घोषणा के बाद घरेलू निवेशकों को एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुख मिला। एशियाई बाजारों में, शंघाई, हांगकांग के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि सोल में बाजार में गिरावट का रुख रहा।

शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 58.87 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 208.47 करोड़ रुपए के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख