biodatamaker

3 दिन बाद बाजार में बहार, सेंसेक्स 411 अंक उछला

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (17:45 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच चौतरफा लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में 3 दिन की गिरावट पर आज ब्रेक लग गया और बीएसई का सेंसेक्स 411.38 अंक यानी एक प्रतिशत चढ़कर 41,575.14 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.25 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 12,245.80 अंक पर पहुंच गया।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने विश्वास दिखाया। बीएसई का मिडकैप 0.87 प्रतिशत चढ़कर 14,929.22 अंक पर और स्मॉलकैप 0.84 फीसदी की मजबूती के साथ 13,547.81 अंक पर बंद हुआ। ऊर्जा, तेल एवं गैस, बैंकिंग तथा वित्त क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजार में निवेश धारणा मजबूत हुई।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक के शेयर सवा 3 प्रतिशत चढ़े। पावर ग्रिड तथा भारतीय स्टेट बैंक में करीब सवा 2 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक तथा भारती एयरटेल में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी रही। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर करीब आधा फीसदी लुढ़क गए।

सेंसेक्स 133.32 अंक चढ़कर 41,297.08 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही इसका दिवस का निचला स्तर 41,264.92 अंक रहा। चौतरफा लिवाली के दम पर इसका ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता गया। कारोबार की समाप्ति से पहले 41,611.27 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 411.38 अंक की बढ़त में 41,575.14 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि शेष 4 के लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई में कुल 2,711 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,518 के शेयर बढ़त में और 1,026 के गिरावट में रहे, जबकि 167 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। निफ्टी 46.35 अंक की मजबूती में 12,172.90 अंक पर खुला। इसका ग्राफ भी कमोबेश सेंसेक्स जैसा ही रहा।

कारोबार के दौरान 12,157.90 अंक के दिवस के निचले और 12,258.45 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 119.25 अंक चढ़कर 12,245.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियों के शेयरों में लिवाली और शेष 8 में बिकवाली का जोर रहा।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

खजराना मंदिर के गर्भगृह से छेड़छाड़ या वास्‍तु दोष, इंदौर में बारिश के लिए कई टोटके

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

अगला लेख