Hanuman Chalisa

शिखर से फिसला बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (17:04 IST)
मुंबई। ऊर्जा क्षेत्र के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को थम गया और बीएसई का सेंसेक्स 38.88 अंक यानी 0.09 प्रतिशत लुढ़ककर 41,642.66 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.65 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट में 12,266.15 अंक पर बंद हुआ।

पिछले 4 कारोबारी दिवस लगातार नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने वाला सेंसेक्स आज गिरावट में खुला और एक समय 300 अंक से ज्यादा उतर गया था। आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों में आखिरी समय में हुई लिवाली ने बाजार को संभालने की कोशिश की और इस कारण इसकी गिरावट अंतत: कुछ कम रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.65 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट में 12,266.15 अंक पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.09 प्रतिशत टूटकर 14,822.60 अंक पर और स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत की गिरावट में 13,382.03 अंक पर बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के साथ ही भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी ने भी सेंसेक्स पर दबाव बनाया। बीएसई में ऊर्जा समूह का सूचकांक सवा फीसदी से अधिक टूटा। रियलिटी और एफएमसीजी समूहों में तकरीबन आधी फीसदी की गिरावट रही।

सेंसेक्स 133.28 अंक फिसलकर 41,548.26 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में कुछ समय के लिए हरे निशान में आते हुए यह 41,701.62 अंक पर भी पहुंचा, लेकिन बिकवाली के दबाव में लुढ़कता हुआ 41,474.61 अंक तक उतर गया। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 38.88 अंक नीचे 41,642.66 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,721 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,398 में गिरावट और 1,118 में तेजी रही जबकि 205 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

निफ्टी 36.35 अंक टूटकर 12,235.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 12,287.15 अंक और न्यूनतम स्तर 12,213.25 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 5.65 अंक उतरकर 12,266.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 21 के गिरावट में रहे, जबकि एक के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए। 

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 5 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी

LIVE: जंतर मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, बारिश की वजह से मंच के नीचे बिताई रात

सिक्किम टनल हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से 7 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली में छात्रों पर बर्बरता से लाठीचार्ज, पीएम मोदी चुप

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

अगला लेख