Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स 169 अंक चढ़ा

Updated: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (17:14 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 169 अंक की तेजी के साथ 40,581.71 अंक पर बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक तथा एसबीआई जैसे प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 300 अंक से अधिक अंक मजबूत हुआ था। हालांकि अंत में यह 169.14 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,581.71 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.65 अंक यानी 0.52 प्रतिशत मजबूत होकर 11,971.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स को सर्वाधिक 7.17 प्रतिशत लाभ हुआ। इसके बाद येस बैंक के शेयर में 5.96 प्रतिशत, वेदांता में 3.68 प्रतिशत, टाटा स्टील में 3.29 प्रतिशत, स्टेट बैंक में 2.91 प्रतिशत और कोटक बैंक में 1.76 प्रतिशत की तेजी रही।

वहीं दूसरी तरफ इंफोसिस में 2.63 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.68 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.51 प्रतिशत, टीसीएस 1.20 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 0.95 प्रतिशत की गिरावट रही। कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम परिदृश्य का असर वैश्विक बाजारों पर देखा गया। फेडरल रिजर्व ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के इरादे से नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया। फेडरल रिजर्व के प्रमुख जोरेम पावेल ने कहा कि वैश्विक गतिविधियों और मौजूदा जोखिमों के बावजूद अमेरिकी परिदृश्य अनुकूल बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध का असर वैश्विक वृद्धि पर पड़ रहा है। इसके अलावा निवेशकों को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों का भी इंतजार है। आंकड़ा आज जारी किया जाएगा। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्‍यो में तेजी रही, जबकि शंघाई बाजार में गिरावट रही।
Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख