sawan somwar

मुनाफावसूली के दबाव में गिरा बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (18:47 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर सभी क्षेत्रों में हुई मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 247.55 अंक गिरकर 40239.88 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 80.70 अंक गिरकर 11856.80 अंक पर रहा।

बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 1.11 प्रतिशत गिरकर 14519.78 अंक पर और स्मॉलकैप 1.02 प्रतिशत फिसलकर 13145.27 अंक पर रहा। यूटिलिटी में सबसे अधिक 2.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कुल 2705 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1723 गिरावट में और 811 बढ़त में रहे, जबकि 171 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.95 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.14 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.09 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.22 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.45 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.10 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

CM योगी की दो टूक- कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे, माफिया के बाद इंसेफेलाइटिस का भी किया समाधान

अगला लेख