suvichar
✕

शेयर बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्‍स और‍ निफ्टी चढ़े

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (17:48 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर रही चौतरफा गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर मासिक वायदा एवं विकल्प सौदों के निपटान और बैंकिंग, टेलीकॉम, धातु जैसे समूहों में हुई लिवाली के बल पर शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का सेंसेक्स 109.56 अंक चढ़कर अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड स्तर 41130.17 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 53.60 अंक चढ़कर 12154.30 अंक के अब तक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। लिवाली के बल पर बीएसई का मिडकैप 0.97 प्रतिशत बढ़कर 15060.54 अंक पर और स्मॉलकैप 0.45 प्रतिशत चढ़कर 13497.36 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपए बाजार पूंजीकरण वाली पहली कंपनी भी बन गई है।

बीएसई में ऑटो समूह में 0.22 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष सभी समूह बढ़त में रहे। इसमें टेलीकॉम 3.49 प्रतिशत, धातु 2.15 प्रतिशत, रियलटी 1.11 प्रतिशत और बेसिक मटेरियल्स 1.32 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2680 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1283 बढ़त में और 1201 गिरावट में रहे, जबकि 196 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

अगला लेख