Hanuman Chalisa

बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (17:08 IST)
मुंबई। अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव बने रहने के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को सेंसेक्स 76 अंक गिरकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 12,000 अंक से नीचे रहा। सेंसेक्स में कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखा गया।

सेंसेक्स 76.47 अंक यानी 0.19 प्रतिशत घटकर 40,575.17 अंक पर बंद हुआ। दिन में इसमें 40,534.12 अंक तक निचले और 40,744.85 अंक तक के उच्च स्तर के बीच कारोबार हुआ। इसी तरह निफ्टी 30.70 अंक यानी 0.26 प्रतिशत घटकर 11,968.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक 3.35 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। भारती एयरटेल में 2.52 प्रतिशत, येस बैंक के शेयर में 2.43 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.98 प्रतिशत और आईटीसी का शेयर 1.96 प्रतिशत तक गिरकर बंद हुआ।

वहीं दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1.15 प्रतिशत, एल एंड टी का 0.89 प्रतिशत, बजाज ऑटो का 0.82 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 0.81 प्रतिशत तक चढ़ गया। इस बीच कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया मामूली तौर पर सुधरकर 71.78 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा है। ब्रेंट कच्चा तेल 0.51 प्रतिशत घटकर 62.08 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख