biodatamaker

सेंसेक्स 72 अंक लुढ़का, येस बैंक का शेयर 4 प्रतिशत गिरा

Updated: सोमवार, 18 नवंबर 2019 (17:12 IST)
मुंबई। आर्थिक नरमी को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स सोमवार को 72 अंक गिर गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 10.95 अंक यानी 0.09 प्रतिशत घटकर 11,884.50 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 72.50 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 40,284.19 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह में बढ़त के साथ खुला था और दोपहर बाद के कारोबार में इसमें गिरावट देखी गई। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 10.95 अंक यानी 0.09 प्रतिशत घटकर 11,884.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक में सबसे ज्यादा 4.08 प्रतिशत तक की गिरावट रही। इसके अलावा, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और टीसीएस के शेयर 2.05 प्रतिशत तक गिर गए। इसके विपरीत, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, सनफार्मा, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, वेदांता और टाटा मोटर्स के शेयर 4.60 प्रतिशत तक चढ़े।

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुख के बावजूद आर्थिक वृद्धि में और गिरावट की आशंकाओं से घरेलू शेयर बाजार में धारणा कमजोर रही। कई रिपोर्टों में देश की आर्थिक वृद्धि दर में और सुस्ती आने की आशंका जताई गई है।

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर आशावादी रुख से हांगकांग, टोक्यो और शंघाई में बाजार मजबूती के साथ, जबकि सोल में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख