Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में रही बढ़त, निफ्टी भी चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (17:37 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स शुक्रवार को 70.21 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.35 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,895.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह अच्छी-खासी तेजी के साथ खुला। हालांकि नरम पड़ती आर्थिक वृद्धि की चिंताओं को लेकर निवेशकों के सतर्क रुख से कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में कुछ गिरावट आई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 70.21 अंक यानी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 40,356.69 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 363 अंक तक चढ़ गया था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.35 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,895.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा 8.42 प्रतिशत की तेजी आई। समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर 28,450 करोड़ रुपए का प्रावधान करने की वजह से भारती एयरटेल को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 23,045 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच कंपनी का परिचालन प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है। वहीं एसबीआई, कोटक बैंक, सनफार्मा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर 5.19 प्रतिशत तक चढ़े। इसके विपरीत हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, मारुति, आईटीसी, वेदांता, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयर 1.85 प्रतिशत तक गिर गए।

विशेषज्ञों ने कहा कि इस हफ्ते वृहद आर्थिक आंकड़े जारी होने के बाद निवेशकों ने सतर्कताभरा रुख अपनाया। जीडीपी की वृद्धि दर सुस्त रहने की आशंकाओं से बाजार पर असर पड़ा है। वैश्विक स्तर पर हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजार लाभ में बंद हुए, जबकि शंघाई में गिरावट आई।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

NEET पेपर लीक: इंदौर में डटे 5 हजार छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, मिला LGBT और आम जनता का साथ

LIVE: जंतर मंतर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, किया छात्रों का समर्थन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

हमारा समय बर्बाद न करें : CJI सूर्यकांत बोले, छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ याचिका की त्वरित सुनवाई से किया इनकार

अगला लेख