biodatamaker

बिकवाली के दबाव से लुढ़का शेयर बाजार

Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2019 (17:22 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार में रही गिरावट के साथ ही घरेलू स्तर पर कमजोर औद्योगिक प्रदर्शन से बनी नकारात्मक धारणा के कारण हुई बिकवाली से बुधवार को शेयर बाजार लुढ़क गया। बीएसई का सेंसेक्स 229 अंक और नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73 अंक उतर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 229.02 अंक गिरकर 40116.06 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 73 अंक उतरकर 11840.45 अंक पर रहा। बीएसई में छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.77 प्रतिशत उतरकर 14660.03 अंक पर और स्मॉलकैप 1.13 प्रतिशत गिरकर 13344.69 अंक पर रहा।

बीएसई में अधिकांश समूह गिरावट में रहे जिसमें घातु में 2.29 प्रतिशत, रियलटी 1.99 प्रतिशत, बैंकिंग 1.91 प्रतिशत और बेसिक मटेरियल्स 1.60 प्रतिशत शामिल हैं। बढ़त में रहने वालों में एनर्जी 1.60 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2938 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1613 गिरावट में रहे जबकि 957 बढ़त में और 168 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर लगभग सभी प्रमुख बाजार गिरावट में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.54 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.89 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.85 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.82 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.86 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.33 प्रतिशत शामिल है। 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

CM योगी ने सभी 81 शिक्षकों को अपने हाथों से दिया पुरस्कार

अगला लेख