suvichar

बाजार में रही लगातार 6ठे दिन तेजी, बढ़त में रहे सेंसेक्स और निफ्टी

Updated: शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (17:22 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में लगातार 6ठे दिन तेजी का दौर जारी रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बाद 36 अंक मामूली बढ़त के साथ 40,165 अंक पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35.98 अंक यानी 0.09 प्रतिशत बढ़कर 40,165.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 40,283.30 अंक और नीचे में 40,014.23 अंक तक गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.15 अंक यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 11,890.60 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, वेदांता, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक और आईटीसी में 5.18 प्रतिशत तक की तेजी आई। इसके विपरीत, येस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 5.46 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एचसीएल टेक और एनटीपीसी के शेयर 3 प्रतिशत तक गिर गए।

विश्लेषकों ने कहा कि शेयर बाजार में हाल में आई तेजी थोड़ी समय के लिए थी और जिन कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ हफ्तों में तेजी दर्ज की गई है, उनमें विशेष रूप से बिकवाली का दौर रहा। बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जैसे वृहद आर्थिक आंकड़ों से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सितंबर महीने में 5.2 प्रतिशत घट गया। यह 1 दशक में इस क्षेत्र का सबसे खराब प्रदर्शन है और इससे इस समय चल रही आर्थिक सुस्ती की गंभीरता का पता चलता है। बुनियादी क्षेत्र के 8 उद्योगों में से 7 के उत्पादन में सितंबर में गिरावट आई है।

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक रुख से शंघाई, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजार बढ़त के साथ जबकि जापान का निक्केई गिरावट के साथ बंद हुआ।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख