ramcharitmanas

दिवाली से पहले रोशन हुआ बाजार, सेंसेक्स 453 अंक उछला

Updated: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (17:00 IST)
मुंबई। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से निकलने को लेकर हुए नए सौदे और दूसरी तिमाही में कंपनियों के लाभ में तेजी रहने के बल पर ऑटो और वित्तीय समूह की कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन तेजी बनी रही, जिससे यह दिवाली से पहले ही रोशन हो गया।

बीएसई का सेंसेक्स 453.07 अंक उछलकर 39 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 39052.06 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 122.35 अंक चढ़कर 11586.35 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप लिवाली के मामले में बड़ी और छोटी दोनों कंपनियों को पछाड़ते हुए 1.77 प्रतिशत की बढ़त लेकर 14167.37 अंक पर पहुंच गया। स्मॉलकैप में लिवाली सुस्त रही और यह 0.89 प्रतिशत चढ़कर 12914.09 अंक पर रहा।

बीएसई में सभी समूह बढ़त में रहे, जिसमें ऑटो समूह में सबसे अधिक 2.93 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई में कुल 2680 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 2680 बढ़त में और 1055 गिरावट में रहे, जबकि 198 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने को लेकर इन दोनों के बीच हुए नए सौदे के बल पर यूरोपीय बाजार हरे निशान में रहे, जबकि एशियाई बाजार मिश्रित रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.60 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.55 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.69 प्रतिशत की तेजी में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.23 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.09 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.05 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

LIVE: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

ISRO EOS-05 Launch: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, जानिए EOS-05 में क्या है खास

नेपाल की आपदा ने नए सिरे से बढ़ाई भारत की चिंता

Top News 4 September: देशभर में जन्माष्टमी की धूम, ISRO का EOS-05 लॉन्च, क्रूड 100 डॉलर के करीब

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

अगला लेख