Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स 396 अंक चढ़ा

गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (17:02 IST)
मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एल एंड टी और मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से गुरुवार को शेयर बाजारों में रौनक लौट आई। सितंबर के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 396 अंक की छलांग लगा गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 565 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 396.22 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,989.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 131.00 अंक यानी 1.15 प्रतिशत के लाभ से 11,571.20 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, ओएनजीसी, मारुति, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक 6.47 प्रतिशत तक के लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर कारोबार के अंत में येस बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, एनटीपीसी, पावरग्रिड और टीसीएस के शेयर 4.93 प्रतिशत तक नीचे आ गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार करार उम्मीद से पहले हो सकता है।

ट्रंप के इस बयान से वैश्विक बाजारों में तेजी रही। कारोबारियों ने कहा कि इससे यहां के बाजारों की धारणा भी मजबूत हुई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्कई और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट में नुकसान रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख