Hanuman Chalisa

शेयर बाजार को लगे पंख, 2 दिन में 8 फीसदी उछला

सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (17:41 IST)
मुंबई। कंपनी कर और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती तथा त्योहारी मौसम में आसान ऋण उपलब्ध कराने की सरकार की घोषणाओं के बाद घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन दिवाली मनाई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,075.41 अंक यानी 2.83 प्रतिशत चढ़कर 39,090.03 अंक पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को यह 1,921.15 अंक चढ़ा था। इस प्रकार दो दिन में यह 2,902.89 अंक यानी 8.02 प्रतिशत उछल चुका है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 329.20 अंक यानी 2.92 प्रतिशत चढ़कर 11,603.40 अंक पर बंद हुआ। 2 दिन में यह 898.60 यानी 8.39 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। दोनों प्रमुख सूचकांकों का यह 17 जुलाई के बाद का उच्चतम स्तर है।

अर्थव्यवस्था में आसन्न मंदी को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को कंपनी कर 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत करने का ऐलान किया। उसी दिन शाम को कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में कटौती की घोषणा की गई। एक दिन पहले ही सरकार ने खुदरा उपभोक्ता मांग बढ़ाने के लिए सरकारी बैंकों के देश के 400 जिलों में शिविर लगाकर आसान ऋण देने का भी निर्देश दिया था।

इन सभी उपायों से घरेलू शेयर बाजार को पंख लग गए हैं। पूंजीगत वस्तुओं के समूह का सूचकांक आज साढ़े 6 फीसदी की बढ़त में रहा। बैंकिंग में साढ़े 5 और वित्त तथा इंडस्ट्रियल समूहों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर साढ़े 8 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े।

एल एंड टी और एशियन पेंट्स में तकरीबन 8 प्रतिशत की बढ़त रही। आईटी, टेक और दूरसंचार कंपनियों ने बाजार पर दबाव बनाया। सेंसेक्स में इंफोसिस के शेयर करीब 5 प्रतिशत टूटे।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

CM योगी की सख्ती का असर, एम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर बना नंबर-1, रामपुर-बरेली भी टॉप-3 में

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

अगला लेख