ramcharitmanas
✕

सरकार के बूस्टर का असर, 1,300 अंक उछला सेंसेक्स

Updated: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (11:31 IST)
मुंबई। अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार की घोषणाओं का असर सोमवार को भी शेयर बाजार में दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,300 अंक उछलकर 39,000 अंक के स्तर को छू गया, वहीं निफ्टी भी 11,500 अंक के स्तर तक पहुंच गया।
 
बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 39,346.01 अंक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद शुरुआती कारोबार में 1,031.58 अंक यानी 2.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,046.20 अंक पर चल रहा है। इसी तरह निफ्टी 263.75 अंक यानी 2.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,537.95 अंक पर चल रहा है।
 
पिछले सत्र के कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 38,014.62 अंक और निफ्टी 11,274.20 अंक पर बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स में 1,921.15 अंक की बढ़त देखी गयी थी जो पिछले 10 साल में एक दिन में आने वाली सबसे ऊंची तेजी थी।
 
ब्रोकरों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कॉरपोरेट कर की दर में कमी की घोषणा के बाद शुक्रवार को बाजार में तेजी देखी गई।
 
निवेशकों का लिवाली का रुख सोमवार को भी बना रहा और शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई। इसी बीच ब्रेंट कच्चा तेल 1.06 प्रतिशत बढ़कर 64.96 डॉलर प्रति बैरल रहा। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 35.78 करोड़ रुपए की लिवाली की।

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख