Hanuman Chalisa

सऊदी तेल संयंत्रों पर हमले से सेंसेक्‍स लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (16:36 IST)
मुंबई। सऊदी अरब में कच्चे तेल के 2 संयंत्रों पर ड्रोनों से किए गए हमले तथा उसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट में आ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 261.68 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट में 37,123.31 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.40 अंक यानी 0.65 प्रतिशत टूटकर 11,003.50 अंक पर आ गया।

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको के खुरैस और अबकैक स्थित तेल संयंत्रों पर शनिवार को ड्रोन से हमले किए गए थे जिससे वहां आग लग गई थी। इससे वहां प्रतिदिन 57 लाख बैरल का उत्पादन ठप पड़ गया है जो सऊदी अरब के कुल उत्पादन का 50 प्रतिशत तथा वैश्विक उत्पादन का 5 प्रतिशत है। हमले के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 20 प्रतिशत तक उछल गया, हालांकि बाद में इसके उछाल पर कुछ लगाम लगा।

इससे घरेलू शेयर बाजारों में तेल एवं गैस तथा ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों पर दबाव रहा। सरकारी तेल अन्वेषण एवं उत्पादन कंपनी ओएनजीसी के शेयर 1.44 प्रतिशत चढ़े जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों में भारत पेट्रोलियम के शेयर 7.04 प्रतिशत, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 5.70 प्रतिशत और इंडियन ऑयल के 1.15 प्रतिशत लुढ़क गए। तेल विपणन एवं अन्वेषण के साथ विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.20 प्रतिशत टूटे। बैंकिंग कंपनियां भी दबाव में रहीं।

सेंसेक्स की दिग्गज कंपनियों के साथ मझौली कंपनियों में भी गिरावट रही जबकि छोटी कंपनियों में निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.27 प्रतिशत लुढ़ककर 13,628.07 प्रतिशत पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 0.64 प्रतिशत चढ़कर 13,096.06 अंक पर पहुंच गया।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख