ganesh chaturthi

सेंसेक्स 281 अंक चढ़ा, निफ्टी 11000 के ऊपर

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (17:34 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में कटौती करने की उम्मीदों के बीच वित्तीय एवं आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स शुक्रवार को 281 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11075.90 अंक पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 413 अंक के उतार-चढ़ाव के बाद 280.71 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 37384.99 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 37413.50 अंक और नीचे में 37000.09 अंक तक गया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11075.90 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में वेदांता, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी रही।

इन कंपनियों के शेयर 2.72 प्रतिशत तक चढ़ गए। दूसरी ओर सनफार्मा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, येस बैंक, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 1.41 प्रतिशत तक की गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक अगले महीने होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में नीतिगत दर में कटौती कर सकता है।

इसी उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ने तथा जुलाई में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सुस्त पड़ने से भारतीय रिजर्व बैंक पर नीतिगत ब्याज दर रेपो में कटौती करने का दबाव एक बार फिर बढ़ गया है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध ठंडा पड़ने के संकेतों के बीच हांगकांग और जापान के शेयर बाजारों में अच्छी खासी बढ़त देखी गई। यूरोप में भी शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख देखा गया।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख