Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 125 अंक चढ़ा, येस बैंक में 13% से अधिक का उछाल

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2019 (17:46 IST)
नई दिल्ली। बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 125 अंक चढ़ गया। अन्य एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां धारणा बेहतर हुई। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.65 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,035.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक में सबसे अधिक 13.47 प्रतिशत का उछाल आया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 125.37 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,270.82 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 37,343.46 अंक के उच्चस्तर तक गया, जबकि नीचे में 37,343.46 अंक का स्तर छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.65 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,035.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक में सबसे अधिक 13.47 प्रतिशत का उछाल आया। इस तरह की खबरें आई हैं कि डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर से एस बैंक में हिस्सेदारी खरीद सकती है। टाटा मोटर्स, मारुति, टाटा स्टील, वेदांता, बजाज आटो, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयर 10.21 प्रतिशत तक चढ़ गए।

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, सनफार्मा, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर 2.93 प्रतिशत तक टूट गए। विशेषज्ञों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के अलावा सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन के लिए और उपायों की घोषणा की उम्मीद से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के वास्ते उनकी पहचान के लिए कार्यबल बनाया है। इसके अलावा उन क्षेत्रों की पहचान की जा रही है जिन्हें केंद्र से वित्तीय मदद की जरूरत है। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे।

वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट में नुकसान रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। अंतर बैंक विदेशी विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ 71.68 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.20 डॉलर प्रति बैरल पर था।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख