suvichar

दूसरे दिन भी बढ़त में रहा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (17:40 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर विदेशी निवेशकों को आयकर अधिभार से राहत दिए जाने की खबरों से बनी सकारात्मक धारणा के बल पर शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त का रुख बना रहा।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वालों संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 254.55 अंक बढ़कर 37,581.91 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 77.20 अंक बढ़कर 11,109.65 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तरह ही छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का रुख बना रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.77 प्रतिशत बढ़कर 13,670.05 अंक पर और स्मॉलकैप एक प्रतिशत चढ़कर 12,699.50 अंक पर रहा।

बीएसई के अधिकांश समूह बढ़त में रहे, जिसमें सबसे अधिक ऑटो में 1.99 प्रतिशत, वित्त में 1.44 प्रतिशत, उपभोक्ता वस्तुओं 1.39 प्रतिशत, रियलटी 0.97 प्रतिशत प्रमुख हैं। गिरावट में रहने वालों में धातु 0.83 प्रतिशत, टेलीकॉम 0.34 प्रतिशत, आईटी 0.28 प्रतिशत, टेक 0.36 प्रतिशत और पावर 0.22 प्रतिशत शामिल हैं। बीएसई में कुल 2,656 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,545 बढ़त में और 950 गिरावट में रहे जबकि 161 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले जबकि यूरोपीय बाजार गिरावट में रहे। एशियाई बाजार में मिश्रित रुख देखा गया। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.23 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.08 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.69 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.71 प्रतिशत की गिरावट में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.89 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.44 प्रतिशत की बढ़त में रहे।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

अगला लेख