Bhai Dooj
✕

कश्मीर को लेकर हलचल, 525 अंक गिरा सेंसेक्स

Updated: सोमवार, 5 अगस्त 2019 (10:05 IST)
मुंबई। जम्मू-कश्मीर में बदलते हालात के मद्देनजर घरेलू शेयर बाजारों में निवेशकों का विश्वास डगमगा गया और चौतरफा बिकवाली के बीच प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयर वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 525 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब 148 अंक तक लुढक गया।

बाजार में शुरू से ही गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 276.05 अंक लुढ़कर 36842.17 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 36593.32 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते तक सेंसेक्स पिछले करोबारी दिवस की तुलना में 446.36 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की गिरावट में 36671.86 अंक पर था।

निफ्टी भी 101.45 अंक टूट कर 10895.80 अंक पर खुला और 10836.50 अंक तक उतर गया। निफ्टी खबर लिखे जाते समय 10839.80 अंक पर था। सेंसेक्स में आईटी और टेक की 3 कंपनियों को छोड़कर अन्य सभी 27 कंपनियां गिरावट में थीं।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख