biodatamaker

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी फिर 11300 के पार

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (12:19 IST)
मुंबई। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच जुलाई डेरिवेटिव की समाप्ति से पहले एचडीएफसी एवं इंफोसिस के शेयरों में उछाल से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया। वहीं निफ्टी फिर 11300 के पार हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 9:45 बजे 309.16 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,156.81 अंक पर था और निफ्टी 81.15 अंक यानी 0.72 फीसदी चढ़कर 11,352.45 अंक पर था। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 135.09 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2 माह के निम्न स्तर यानी 37,847.65 अंकों पर बंद हुआ था।

इसी तरह निफ्टी भी 59.75 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 11,271.30 अंक पर बंद हुआ था। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा, वेदांता, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और मारुति के शेयरों में 2.35 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, येस बैंक, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी एवं एमएंडएम के शेयर 2.28 प्रतिशत तक टूट गए।

अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स, हेंगसेंग, निक्की और कोस्पी प्रारंभिक सत्रों में बढ़त के साथ खुले। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़े के मुताबिक, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध आधार पर 1,393.71 करोड़ रुपए के शेयरों की लिवाली की एवं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,140.26 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

अगला लेख