suvichar

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रही गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2019 (17:28 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सकारात्मक वार्ता होने की उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में हुई गिरावट के दबाव में घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 191.70 अंक गिरकर 19394.64 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 52.70 अंक उतरकर 11788.85 अंक पर रहा।

दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में कम बिकवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.30 प्रतिशत उतरकर 14789.20 अंक पर और स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत टूटकर 14210.08 अंक पर रहा। बीएसई में कुल मिलाकर 2685 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1375 लाल निशान में और 1151 हरे निशान में रहे, जबकि 159 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बीएसई के अधिकांश बड़े समूह में गिरावट देखी गई। इसमें एनर्जी 1.52 प्रतिशत, धातु 1.13 प्रतिशत, टेलीकज्ञॅम 1.03 प्रतिशत, बेसिक मटेरियल्स 0.72 प्रतिशत, बैंकिंग 0.59 प्रतिशत और ऑटो 0.58 प्रतिशत शामिल हैं। बढ़त में रहने वालों में रियल्टी 0.28 प्रतिशत प्रमुख रहा है।

वैश्विक स्तर पर यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त में रहे हैं, जबकि एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.31 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.09 प्रतिशत की बढ़त में रहा। जापान का निक्की 0.29 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.28 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.17 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.60 प्रतिशत उतर गया।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख