Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव से बाजार में गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (17:12 IST)
मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के साथ ही चीन के अमेरिका और यूरोप के स्टील के कुछ उत्पादों पर डंपिंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी करने से व्यापार तनाव के बढ़ाने की आशंका में हुई तीव्र बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 289.29 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 90.75 अंक लुढ़ककर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 289.29 अंक फिसलकर 39452.07 अंक पर पर आ गया और एनएसई का निफ्टी 90.75 अंक गिरकर 11823.30 अंक पर बंद हुआ। मझौली कंपनियों पर बिकवाली का दबाव अधिक दिखा, जिससे बीएसई का मिडकैप 1.02 प्रतिशत लुढ़ककर 14720.99 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 0.75 प्रतिशत उतरकर 14365.93 अंक पर रहा।

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए हमले के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आ गया है। तेल परिवहन के इस मुख्य मार्ग पर हुए हमले से अधिकांश देशों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि इससे तेल परिवहन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।

इसके अतिरिक्त चीन ने अमेरिका और यूरोप के स्टील ट्यूब और पाइप उत्पादों पर शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे इनके बीच व्यापार तनाव के और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसका वैश्विक बाजार पर नकारात्मक असर दिख रहा है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

अगला लेख