biodatamaker
✕

आईटी, टेक कंपनियों में लिवाली से चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी उछले

Updated: सोमवार, 10 जून 2019 (17:41 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आईटी और टेक समूहों की कंपनियों में जोरदार लिवाली से घरेलू शेयर बाजार करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का सेंसेक्स 168.62 अंक यानी 0.43 प्रतिशत चढ़कर 39,784.52 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52.05 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त में 11,922.70 अंक पर पहुंच गया। यह दोनों सूचकांकों का 4 जून के बाद का उच्चतम स्तर है।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों से बाजार को सबसे ज्यादा समर्थन मिला। सेंसेक्स में टीसीएस ने करीब ढाई प्रतिशत और इंफोसिस ने लगभग दो प्रतिशत का मुनाफा कमाया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक चढ़े।

सेंसेक्स 171.43 अंक की बढ़त में 39,787.33 अंक पर खुला और शुरुआती चंद मिनटों में ही साढ़े तीन सौ अंक से ज्यादा चढ़कर 39,979.48 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों में बिकवाली के दबाव में इसकी गिरावट कुछ कम हो गई। बीच कारोबार में 39,619.97 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 168.62 अंक ऊपर 39,784.52 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों में लिवाली और शेष 10 में बिकवाली का जोर रहा।

निफ्टी 64.25 अंक की बढ़त में 11,934.90 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11,975.05 अंक और निचला स्तर 11,871.75 अंक दर्ज किया गया। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 52.05 अंक चढ़कर 11,922.70 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और अन्य 16 के लाल निशान में रहे।

मझौली कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया जबकि छोटी कंपनियों में उन्होंने बिकवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.11 प्रतिशत चढ़कर 14,923.07 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.49 प्रतिशत की गिरावट में 14,584.59 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,783 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,623 के शेयर बढ़त में और 985 के गिरावट में रहे जबकि 175 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख