sundarkand
✕

बिकवाली से शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, लगातार तीसरे दिन फिसला

Updated: शुक्रवार, 3 मई 2019 (17:06 IST)
मुंबई। टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलिवर और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों में आखिरी आधे घंटे में हुई बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और लगातार तीसरे दिन गिरावट में बंद हुए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.12 अंक की बढ़त में 39,009.55 अंक पर खुला और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहा, लेकिन आईटी और टेक के साथ एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में रही गिरावट से आखिरी घंटे में लाल निशान में उतर गया।
 
कारोबार की समाप्ति से पहले 38,920.17 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 18.17 अंक यानी 0.05 प्रतिशत नीचे 38,963.26 अंक पर बंद हुआ, जो 25 अप्रैल के बाद का निचला स्तर है। इस दौरान सेंसेक्स का दिवस का उच्चतम स्तर 39,172.76 अंक रहा। सूचकांक की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर हरे और शेष 12 के लाल निशान में रहे।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.15 अंक की गिरावट में 11,722.60 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11,770.90 अंक और निचला स्तर 11,699.35 अंक रहा। अंत में यह गुरुवार के मुकाबले 12.50 अंक यानी 0.11 प्रतिशत टूटकर 11,712.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे और शेष 25 के लाल निशान में बंद हुए।
 
मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.10 प्रतिशत फिसलकर 14,783.35 अंक और स्मॉलकैप 0.31 प्रतिशत लुढ़ककर 14,548.15 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 2,704 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,477 के शेयरों में बिकवाली और 1,037 में लिवाली का जोर रहा जबकि 190 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख