Bhai Dooj
✕

लिवाली के दम पर बाजार में रही तेजी, बढ़त में रहा निफ्टी

Updated: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (17:15 IST)
मुंबई। एफएमसीजी क्षेत्र की सबसे बड़ी घरेलू कंपनी आईटीसी के साथ ही ऑटो तथा बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 160.10 अंक यानी 0.41 प्रतिशत चढ़कर 38,767.11 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.75 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त में 11,643.45 अंक पर बंद हुआ।

आईटीसी के शेयर तीन प्रतिशत और देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के दो प्रतिशत से अधिक चढ़े। निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक में डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त रही। भारती एयरटेल ने करीब पौने दो प्रतिशत का नुकसान उठाया।

सेंसेक्स की शुरुआत 85.05 अंक की बढ़त में 38,692.06 अंक पर हुई। बीच कारोबार में कुछ देर के लिए इसमें गिरावट भी रही और यह 38,554.79 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया, लेकिन लिवाली के दम पर एक बार फिर हरे निशान में लौटने में कामयाब रहा।

कारोबार की समाप्ति से पहले 38,818.87 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 160.10 अंक ऊपर 38,767.11 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे और शेष 13 के लाल निशान में रहे।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों का विश्वास बना रहा। बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत चढ़कर 15,426.45 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 0.37 प्रतिशत की बढ़त में 15,022.18 अंक पर रहा। बीएसई में 2,703 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,384 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,154 के गिरावट में रहे जबकि 165 के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

निफ्टी का ग्राफ आरंभ में सेंसेक्स के मुकाबले कमजोर रहा, लेकिन बाद में उसने रफ्तार पकड़ी। सूचकांक 16. 05 अंक की बढ़त में 11,612.85 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 11,578.80 अंक और उच्चतम स्तर 11,657.35 अंक रहा। अंतत: यह गुरुवार की तुलना में 46.75 अंक की मजबूती के साथ 11,643.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियां बढ़त में और शेष 23 गिरावट में रहीं।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

अगला लेख