suvichar

बाजार में बहार, सेंसेक्‍स 39 हजार के पार, निफ्टी भी हुआ मजबूत

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (16:54 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच निवेश धारणा मजबूत रहने से घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को चौतरफा लिवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 39 हजार अंक के पार निकलने में कामयाब रहा, हालांकि वह इस स्तर को बरकरार नहीं रख सका तथा 175 अंक की बढ़त में 38,847.91 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिवस तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.70 अंक की मजबूती के साथ 11,655.60 अंक पर बंद हुआ।

यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का सात महीने से ज्यादा का उच्चतम स्तर है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स पहली बार 39 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में सफल रहा और दोपहर के बाद 39,115.57 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाजार की तेजी में धातु के साथ ही आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों का सबसे ज्यादा योगदान रहा। धातु समूह में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयर करीब साढ़े सात फीसदी चढ़ गए। वेदांता में तीन प्रतिशत, भारती एयरटेल में पौने तीन प्रतिशत और टाटा स्टील तथा मारुति सुजुकी में ढाई फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। सेंसेक्स में बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों ने सर्वाधिक नुकसान उठाया। इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा सवा दो प्रतिशत टूटे।

चीन में चार महीने बाद औद्योगिक उत्पादन बढ़ने से विदेशी शेयर बाजारों में तेजी रही। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार प्रतिबंधों को लेकर वार्ता में सकारात्मक प्रगति का असर भी बाजार पर देखा गया। इससे घरेलू शेयर बाजारों को भी समर्थन मिला।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

इंदौर में राहुल गांधी के आयोजन के लिए 50 हजार रजिस्ट्रेशन का दावा, जगह की अनुमति को लेकर अब तक अटकी है सुई

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : रिकॉर्ड $740.80 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

अगला लेख