biodatamaker

भारत-पाकिस्तान के बीच कम हुआ तनाव, सेंसेक्स में उछाल

Updated: शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (18:18 IST)
मुंबई। भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव कम होने के संकेतों के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 196 अंक चढ़कर 36,064 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी दर्ज की गई।

विदेशी बाजारों के तेजी में रहने की खबरों से सेंसेक्स भी बढ़त के साथ 36,018.49 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 35,952.41 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का। विनिर्माण क्षेत्र के मजबूत आंकड़ों से मिले समर्थन से एक समय यह 36,140.67 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा और अंतत: गत दिवस की अपेक्षा 0.55 प्रतिशत की मजबूती में 36,063.81 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियां हरे निशान में और शेष छह लाल निशान में रहीं।

निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह बढ़त के साथ 10,842.65 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,877.90 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,823.10 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.66 प्रतिशत की तेजी में 10,863.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियां तेजी में और 10 गिरावट में रहीं।

दिग्गज कंपनियों के अपेक्षा छोटी और मझोली कंपनियों में निवेशकों ने अधिक पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 1.29 प्रतिशत यानी 184.46 अंक की तेजी के साथ 14,502.82 अंक पर और स्मॉलकैप 2.13 प्रतिशत यानी 291.89 अंक की तेजी के साथ 13,981.73 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,706 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,906 में तेजी और 666 में गिरावट रही, जबकि 134 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

साध्‍वी बनने निकली 20 साल की जैन युवती, परिवार पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट ने कहा- वो बालिग है, खुद कर सकती है फैसला

iphone duo price in india : Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की 10 बड़ी खूबियां, ₹2.99 लाख में क्या भारतीय इसे खरीदेंगे?

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

अगला लेख