ganesh chaturthi

चौतरफा बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (17:15 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिली सकारात्मक खबरों के बीच चौतरफा बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 151.45 अंक लुढ़ककर 36,395.03 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.80 अंक की गिरावट के साथ 10,888.80 अंक पर बंद हुआ।

मजबूत वैश्विक संकेतों के दम पर सेंसेक्स बढ़त के साथ 36,585.50 अंक पर खुला। कारोबार के शुरुआती पहर में यह 36,588.41 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचने के बाद पूरे दिन दबाव में रहा। बीएसई के सभी 20 समूह के सूचकांक लुढ़क गए। निवेशक वैश्विक आर्थिक विकास की रफ्तार सुस्त पड़ने को लेकर आशंकित रहे तथा दिग्गज कंपनियों के तिमाही परिणाम भी उम्मीद से कमतर रहे।

इन सबके बीच सेंसेक्स 36,300.48 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया और अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,395.03 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि 15 लाल निशान में रहीं। बजाज ऑटो के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

निफ्टी का ग्राफ सेंसेक्स के विपरीत रहा। यह गिरावट के साथ 10,930.90 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान यह 10,857.10 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.50 की गिरावट के साथ 10,888.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 29 कंपनियां गिरावट में और 21 तेजी में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझोली कंपनियों को अधिक बिकवाली झेलनी पड़ी। बीएसई का मिडकैप 1.47 प्रतिशत यानी 211.26 अंक की गिरावट के साथ 14,117.55 अंक पर और स्मॉलकैप 1.51 प्रतिशत यानी 206.28 अंक की गिरावट के साथ 13,450.47 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,712 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 63 प्रतिशत यानी 1,714 कंपनियां गिरावट में और 835 तेजी में रहीं, जबकि 163 कंपनियों के शेयरों की कीमतें अपरिवर्तित रहीं।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख