Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 425 और निफ्टी 126 अंक लुढ़का

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (17:08 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक युद्ध का फिलहाल कोई समाधान नहीं होने के कारण वैश्विक  स्तर से बने दबाव के साथ ही घरेलू स्तर पर प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स को हुए भारी घाटे के  कारण उसके शेयर में हुई 17 फीसदी से अधिक की गिरावट से शेयर बाजार में शुक्रवार को भूचाल आ गया।

इसके कारण बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 424.61अंक फिसलकर 36,546.48 अंक पर  और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 125.80 अंक लुढ़ककर 10,943.60 अंक पर रहा। इस दौरान  बीएसई का मिडकैप 1.40 प्रतिशत गिरकर 14,328.81 अंक पर और स्मॉलकैप 0.89 प्रतिशत उतरकर  13,656.75 अंक पर रहा।

टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जेगुआर लैंड रोवर इकाई की बिक्री में गिरावट की वजह से  करीब 27 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। शेयर बाजार बंद होने के बाद गुरुवार को कंपनी ने वित्तीय  लेखा-जोखा पेश किया जिसका शुक्रवार को शेयर बाजार पर असर देखा गया। इसके कारण कंपनी के शेयर में  17.28 प्रतिशत की भारी गिरावट हुई।

वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के तिमाही तिमाही मुनाफे में गिरावट आने से भी दबाव बना है।  महिंद्रा का शेयर 2.64 प्रतिशत लुढ़क गया। टाटा मोटर्स और महिंद्रा में हुई बिकवाली के कारण बीएसई का ऑटो  समूह 3.37 प्रतिशत गिर गया। गिरने वाले अन्य समूहों में धातु 3.42 प्रतिशत, तेल एवं गैस 1.72 प्रतिशत,  कैपिटल गुड्स 1.94 प्रतिशत, पॉवर 1.90 प्रतिशत और बैंकिंग 0.96 प्रतिशत शामिल हैं।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q1 FY27 नतीजे, 3.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा रेवेन्यू, जियो-रिटेल ने दिखाया दम

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

अगला लेख