sawan somwar

लिवाली के दम पर सेंसेक्स में रही तेजी, निफ्टी भी उछला

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (16:25 IST)
मुम्बई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और बजाज ऑटो के शेयरों में हुई लिवाली के दम पर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 113.31 अंक की बढ़त में 36,582.74 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.60 अंक की तेजी के साथ 10,912.25 अंक पर बंद हुआ।


सेंसेक्स गिरावट के साथ 36,456.22 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 36,622.77 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,225.48 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.31 फीसदी की तेजी में 36,582.74 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 12 तेजी में और 18 गिरावट में रहीं। शुरुआती पहर में गिरावट को झेलने वाला सेंसेक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में रही तेजी के दम पर हरे निशान में वापस लौटा।

निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह भी गिरावट के साथ 10,876.75 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,927.90 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,814.15 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,912.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियां गिरावट में और 18 तेजी में रहीं।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.82 प्रतिशत यानी 119.98 अंक की गिरावट के साथ 14,521.40 अंक पर और स्मॉलकैप 1.17 प्रतिशत यानी 162.69 अंक की गिरावट के साथ 13,787.76 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,761 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,776 में गिरावट और 781 में तेजी रही जबकि 204 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

अगला लेख