Hanuman Chalisa

सेंसेक्स हुआ मजबूत, वाहन-उपभोग कंपनियों में तेजी

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (16:54 IST)
मुंबई। आम चुनाव से पहले उपभोग केंद्रित तथा किसानों का हितैषी बजट पेश होने के बाद उथल-पुथलभरे कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 212 अंक से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.70 अंक यानी 0.58 प्रतिशत उछलकर 10,893.65 अंक पर रहा।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान 500 अंक से अधिक उछलकर एक समय 36,778.14 अंक पर पहुंच गया था, लेकिन बाजार का यह जोश कायम नहीं रह सका और यह एक समय गिरकर 36,221.32 अंक तक आ गया।

कारोबार के समाप्त होने पर यह अंतत: 212.74 अंक यानी 0.59 प्रतिशत मजबूत रहकर 36,469.43 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.70 अंक यानी 0.58 प्रतिशत उछलकर 10,893.65 अंक पर रहा। कारोबारियों ने कहा कि बजट में कृषि तथा मध्यम वर्ग पर ध्यान दिए जाने से निवेशकों में उत्साह रहा और वाहन तथा उपभोग आधारित शेयर तेजी में रहे।

आम चुनाव से पहले लोकलुभावन कदमों के कारण चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा का लक्ष्य पार कर जाने के बाद भी बाजार की धारणा सकारात्मक रही। एपिक रिसर्च के सीईओ मुस्तफा नदीम ने कहा, ये सभी ऐसी घोषणाएं हैं जो निवेश के संदर्भ में बाजार में काफी तरलता लाएंगी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में मुनाफावसूली तथा एकीकरण की आशंकाएं हैं लेकिन हमें धारणा के मजबूत बने रहने का अनुमान है।

बंबई शेयर बाजार में वाहन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी और रीयल्टी शेयर 2.62 प्रतिशत तक चढ़ गए। सेंसेक्स की कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर 7.48 प्रतिशत तक की तेजी में रहे।

वेदांता के शेयर सर्वाधिक 17.82 प्रतिशत के नुकसान में रहे। यस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक समेत अन्य बैंकों के शेयर 4.68 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 3,006.41 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध लिवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,634.32 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.07 प्रतिशत की बढ़त में रहे। हांगकांग का हैंग सेंग 0.04 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.06 प्रतिशत की गिरावट में रहे। यूरोपीय बाजारों में शुक्रवार को कारोबार के दौरान जर्मनी का फ्रैंकफर्ट डीएएक्स 0.20 प्रतिशत, फ्रांस का पेरिस सीएसी40 0.19 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.37 प्रतिशत की तेजी में चल रहा था।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख