Hanuman Chalisa
✕

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्‍स टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Updated: बुधवार, 23 जनवरी 2019 (16:50 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच एफएमसीजी, बिजली और सीडी जैसे समूहों में रही बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 336.17 अंक की गिरावट के साथ 36,108.47 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 91.25 अंक लुढ़ककर 10,831.50 अंक पर बंद हुआ।


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़त के साथ 36,494.12 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 36,521.47 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,037.90 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.92 फीसदी की गिरावट में 36,108.47 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से मात्र आठ कंपनियां हरे निशान में जगह बना पाईं।

बसे अधिक दबाव आज एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी आईटीसी को झेलना पड़ा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उम्मीद से कमतर चार फीसदी का शुद्ध लाभ अर्जित किया जिससे कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली हुई और इसके दाम 4.16 प्रतिशत लुढ़क गए।

निफ्टी भी तेजी के साथ 10,931.05 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,944.80 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,811.95 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.84 प्रतिशत लुढ़ककर 10,831.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियां गिरावट में और 19 तेजी में रहीं।

विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका और जापान के नकारात्मक आर्थिक आंकड़े और अमेरिका में जारी शटडाउन पूरे कारोबार के दौरान शेयर बाजार पर हावी रहा। अमेरिका और चीन के संबंधों में नई तनातनी के संबंध में आई मीडिया रिपोर्ट का भी निवेश धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव रहा।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझोली कंपनियों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.28 प्रतिशत यानी 42.41 अंक की गिरावट में 14,882.86 अंक पर और स्मॉलकैप 0.16 प्रतिशत यानी 22.43 अंक की गिरावट में 14,309.25 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,689 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 144 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि 1,477 में गिरावट और 1,068 में तेजी रही।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख