Hanuman Chalisa
✕

लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में रही तेजी

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (17:18 IST)
मुम्बई। विदेशी बाजारों में रही घट-बढ़ के बीच ऊर्जा और टेक कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज करता हुआ गुरुवार को 157.34 अंक की तेजी में 35,807.28 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 49.95 अंक की तेजी के साथ 10,779.80 अंक पर बंद हुआ।


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के डेढ़ साल के निचले स्तर तक लुढ़कने और अमेरिका तथा चीन के बीच तनाव घटने की खबरों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर सेंसेक्स तेजी के साथ 36,002.11 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,041.24 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। बाद में ऑटो और बैंकिंग समूह की कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में यह 35,781.95 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.44 प्रतिशत की तेजी में 35,807.28 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियां हरे निशान में और 12 लाल निशान में रहीं। निफ्टी भी बढ़त के साथ 10,817.90 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,834.20 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,764.45 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता गत दिवस की तुलना में 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,779.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 23 कंपनियां गिरावट में और 27 तेजी में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मंझोली कंपनियों में भी लिवाली रही। बीएसई का मिडकैप 0.32 प्रतिशत 48.62 अंक की तेजी के साथ 15,218.29 अंक पर और स्मॉलकैप 0.31 प्रतिशत यानी 45.39 अंक की तेजी के साथ 14,481.87 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,748 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,315 में तेजी,1241 में गिरावट रही जबकि 192 के भाव अपरिवर्तित रहे।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख