ramcharitmanas

लिवाली के दम पर सेंसेक्स उछला, निफ्टी में भी रही तेजी

Updated: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (17:22 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद पीएसयू, पूंजीगत वस्तु एवं बिजली समूह में बढ़ी लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक लगातार छठे दिन तेजी दर्ज करता हुआ मंगलवार को 77.01 अंक की मजबूती के साथ 36,347.08 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का निफ्टी भी इस दौरान 20.35 अंक चढ़कर 10,90.870 अंक पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण सेंसेक्स गिरावट में 36,226.38 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 36,046.52 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की मजबूती से समर्थन पाकर यह 36,375.38 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.21 प्रतिशत की तेजी में 36,347.08 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियां हरे निशान में रहीं। निफ्टी भी गिरावट के साथ 10,850.90 अंक पर खुला।
कारोबार के दौरान 10,915.40 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,819.10 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.19 प्रतिशत की बढ़त में 10,908.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियां तेजी में और 17 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझोली कंपनियों में भी लिवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.21 प्रतिशत यानी 32.13 अंक की तेजी के साथ 15,289.90 अंक पर और स्मॉलकैप 0.45 प्रतिशत यानी 65.48 अंक की बढ़त के साथ 14,605.52 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,723 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,438 में तेजी और 1,122 में गिरावट रही जबकि 163 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 1.82 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.05, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.82 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.43 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.40 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि जर्मनी का डैक्स 0.48 प्रतिशत की तेजी में रहा। बीएसई के 20 समूहों में चार के सूचकांक गिरावट में रहे और शेष 26 तेजी में रहे। आईटी के सूचकांक में 1.08 प्रतिशत, टेक में 1.13, सीडी में 0.02 और एफएमसीजी में 0.29 प्रतिशत की गिरावट रही।

पीएसयू में 1.07 प्रतिशत, बिजली में 1.09, पूंजीगत वस्तु में 1.08, बुनियादी वस्तुओं में 0.38, सीडीजीएंडएस में 0.36, ऊर्जा में 0.49, वित्त में 0.52, स्वास्थ्य में 0.47, इंडस्ट्रियल्स में 0.65, दूरसंचार में 0.97, यूटिलिटीज में 0.95, ऑटो में 0.66, बैंकिंग में 0.70, धातु में 0.90, तेल एवं गैस में 0.42 और रिएल्टी में 0.26 प्रतिशत की तेजी रही। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सनफार्मा 2.98 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.74, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.62, वेदांता 1.58, एशियन पेंट्स 1.47, एलएंडटी 1.42, भारतीय स्टेट बैंक 1.35, आईसीआईसीआई बैंक 1.22, एनटीपीसी 1.20, कोटक महिंद्रा बैंक 1.08, भारती एयरटेल 0.91, टाटा स्टील 0.76, मारुति सुजुकी 0.64, अदानी पोटर्स 0.62, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.52, एक्सिस बैंक 0.41, टाटा मोटर्स 0.37, कोल इंडिया 0.34, एचडीएफसी बैंक 0.28 और इंडसइंड बैंक 0.26 प्रतिशत की तेजी में रहा।

बजाज ऑटो के शेयरों की कीमत दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित रही। इंफोसिस के शेयरों के दाम 2.48 प्रतिशत, विप्रो के 1.29, एस बैंक के 1.21, आईटीसी के 0.75, हिंदुस्तान यूनीलीवर के 0.56, एचडीएफसी के 0.51, ओएनजीसी के 0.30, टीसीएस के 0.28, हीरो मोटोकॉर्प के 0.14 प्रतिशत फिसल गए।

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख