Hanuman Chalisa

मतदान बाद सर्वेक्षण से बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्‍स लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (16:39 IST)
मुंबई। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त मिलने की आशंका से हतोत्साहित निवेशकों की भारी बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में कोहराम कच गया जिससे सेंसेक्स 713.53 अंक लुढ़ककर 34,959.72 अंक पर और निफ्टी 205.25 अंक फिसलकर 10,488.45 अंक पर बंद हुआ।


विदेशी बाजारों में भी आज गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अमेरिका-चीन विवाद के बीच चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आए उफान से विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 2.12, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.06, हांगकांग का हैंगशैंग 1.19 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.82 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.49 और जर्मनी का डैक्स 0.67 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

विश्लेषकों के मुताबिक मतदान बाद सर्वेक्षण में भाजपा की हार की खबरों से घरेलू बाजार में निवेशकों का उत्साह शुरुआती कारोबार से ही ठंडा रहा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक ने आज कहा कि उसने पर्पेचुअल नॉन कनवर्टिबल प्रिफरेंस शेयर (पीएनसीपी) जारी करने के संबंध में रिजर्व बैंक के आदेश के खिलाफ बॉम्बे उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की है। बैंक की इस घोषणा के बाद उसके शेयरों में सर्वाधिक 6.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख