Daily Horoscope

सेंसेक्स 204 अंक चढ़ा, निफ्टी 10700 के पार

Updated: बुधवार, 28 नवंबर 2018 (16:59 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही। नवंबर के डेरिवेटिव निपटान से पहले शॉर्ट कवरिंग तथा अमेरिका-चीन के बीच व्यापार करार को लेकर उम्मीदें बढ़ने से सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 204 अंक चढ़ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी फिर 10,700 अंक के पार निकल गया।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 203.81 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,716.95 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 43.25 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 10,728.85 अंक पर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक रुख तथा नवंबर के वायदा एवं विकल्प निपटान से पहले बेचे गए शेयरों को पूरा करने के लिए हुई शॉर्ट कवरिंग से बाजार में तेजी आई।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज हुई। टीसीएस और इन्फोसिस का शेयर पांच प्रतिशत तक चढ़ गया। इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और टाटा स्टील के शेयर दो प्रतिशत तक लाभ में रहे। यस बैंक का शेयर दोनों एक्सचेंजों में करीब 12 प्रतिशत टूटा।

मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने मंगलवार को बैंक की साख को घटाकर गैर निवेश श्रेणी का कर दिया है। अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एलएंडटी, एसबीआई, कोल इंडिया और सनफार्मा चार प्रतिशत तक टूट गए।

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 811.52 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 31.21 करोड़ रुपए की लिवाली की। (भाषा)

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख