dharma sangrah
✕

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Updated: सोमवार, 12 नवंबर 2018 (17:07 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और मारुति जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 345.56 अंक लुढ़ककर 34,812.99 अंक पर आ गया। इस दौरान एनएसई का निफ्टी भी 103 अंक फिसलकर 10,482 अंक पर आ गया।


शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ 35,287.49 अंक पर खुला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 35,333.22 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। अपराह्न में भारतीय मुद्रा के टूटने, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और ऑटो समूह के सूचकांक में आई गिरावट से 34,756.80 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.98 प्रतिशत की गिरावट में 34,812.99 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से मात्र 5 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।

निफ्टी भी तेजी के साथ 10,607.80 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10,645.50 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,464.05 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.97 प्रतिशत लुढ़ककर 10,482 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 41 कंपनियां लाल निशान में रहीं जबकि 9 में तेजी रही।

विश्लेषकों के मुताबिक डॉलर की तुलना में रुपया सोमवार को फिर 73 रुपए प्रति डॉलर के स्तर से लुढ़क गया जिससे कारोबारी धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा भी 10 दिनों की गिरावट को खोता हुआ 76 सेंट चढ़कर 70.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स के शेयरों की कीमत में आई।

अक्टूबर के दौरान चीन में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 49 प्रतिशत और यूरोप में साढ़े 13 प्रतिशत की गिरावट आने की खबरों से टाटा मोटर्स के शेयरों की कीमत में 4.84 प्रतिशत की गिरावट आ गई। दूसरी तरफ टाटा स्टील का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। कंपनी के शेयरों में 1.67 प्रतिशत की तेजी रही। ऊषा मार्टिन लिमिटेड के स्टील कारोबार को खरीदने की खबरों से कंपनी के शेयरों के भाव उछल गए।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.91 प्रतिशत यानी 136.65 अंक की गिरावट में 14,807.55 अंक पर और स्मॉलकैप 0.83 प्रतिशत यानी 122.39 अंक की गिरावट में 14,549.46 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,762 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,039 में तेजी और 1530 में गिरावट रही जबकि 193 कंपनियों के शेयरों के भाव दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

अगला लेख