Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 341 अंक लुढ़का, निफ्टी भी गिरा

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (16:35 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आईटी, टेक और बैंकिंग कंपनियों में हुई बिकवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन टूटते हुए सात महीने के निचले स्तर पर आ गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 94.90 अंक यानी 0.94 प्रतिशत लुढ़ककर 23 मार्च के बाद के निचले स्तर 10,030 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 340.78 अंक यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 04 अप्रैल के बाद के न्यूनतम स्तर 33,349.31 अंक पर रहा।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट से समर्थन पाकर सेंसेक्स 86.71 अंक की तेजी के साथ 33,776.80 अंक पर खुला, लेकिन एशियाई शेयर बाजारों के दबाव में खुलते ही लाल निशान में चला गया और पूरे दिन उबर नहीं सका।

अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को बड़ी गिरावट रही थी, जिसका असर आज एशियाई और बाद में यूरोपीय शेयर बाजारों पर देखा गया। घरेलू शेयर बाजारों में आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों पर दबाव बना। साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में बिकवाली का क्रम आज भी जारी रहा। हालांकि कच्चे तेल में नरमी से ऊर्जा क्षेत्र में निवेशकों का विश्वास रहा।

बीएसई के समूहों में आईटी का सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा टूटा। बैंकिंग और टेक में भी करीब दो फीसदी की गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में यस बैंक ने सबसे ज्यादा नौ प्रतिशत का नुकसान उठाया। एक्सिस बैंक में चार प्रतिशत और इंडसइंड बैंक में तीन प्रतिशत की गिरावट रही। टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा दो फीसदी की तेजी रही। (वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख