dharma sangrah

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स उछला, निफ्टी भी सुधरा

Updated: बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (16:56 IST)
मुम्बई। विदेशी बाजारों में रही घटबढ़ के बीच दूरसंचार, रिएल्टी और तेल एवं गैस समूह में हुई लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चार दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 186.73 अंक उछलकर 34,033.96 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 77.95 अंक की बढ़त में 10,224.75 अंक पर बंद हुआ।

 
भारतीय मुद्रा में रही तेजी के दम पर सेंसेक्स बढ़त के साथ 34,203.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 34,300.97 अंक के दिवस के उच्चतम और 33,726.07 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.55 प्रतिशत के उछाल के साथ 34,033.96 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां तेजी में और 13 गिरावट में रहीं।
 
निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह बढ़त के साथ 10,278.15 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,290.65 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,126.70 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.77 प्रतिशत के उछाल के साथ 10,224.75 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियां तेजी में और 19 गिरावट में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मंझोली कंपनियों में भी लिवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.95 यानी 131.25 अंक की तेजी में 13,965.75 अंक पर और स्मॉलकैप 0.74 प्रतिशत यानी 101.15 अंक की बढ़त में 13,738.32 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,716 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,203 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 1,363 में तेजी रही जबकि 150 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढा़व के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।
 
यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.78 और जर्मनी का डैक्स 0.78 प्रतिशत की तेजी में रहा। एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.33 और जापान के निक्की में 0.37 प्रतिशत की तेजी रही जबकि दक्षिण कोरिया कोस्पी 0.40 और हांगकांग का हैंगशैंग 0.38 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ। बीएसई के 20 समूहों में तीन समूहों में गिरावट रही जबकि शेष 17 में तेजी रही। स्वास्थ्य में 0.30, आईटी में 0.22 और बिजली में 0.02 प्रतिशत की गिरावट रही।
 
दूरसंचार समूह के सूचकांक में 4.93, रिएल्टी में 3.69, तेल एवं गैस में 2.21, पीएसयू में 0.83, बेसिक मटेरियल्स में 0.60, सीडीजीएस में 0.73, ऊर्जा में 0.52, एफएमसीजी में 0.55, वित्त में 1.44, इंडस्ट्रियल्स में 0.95, यूटिलिटीज में 0.07, ऑटो में 0.22, बैंकिंग में 0.37, पूंजीगत वस्तु में 1.19, सीडी में 1.62, धातु में 1.04 और टेक में 0.44 प्रतिशत की तेजी रही।
 
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 17 कंपनियां हरे निशान में और 13 लाल निशान में रहीं। भारती एयरटेल के शेयरों में सर्वाधिक 10.79 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 4.49, इंडसइंड बैंक में 3.21, एचडीएफसी में 3.02, हिंदुस्तान यूनीलीवर में 2.06, एलएंडटी में 1.76, ओएनजीसी में 1.09,वेदांता में 0.71, आईसीआईसीआई बैंक में 0.70, टाटा स्टील में 0.68, आईटीसी में 0.65, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.53, टीसीएस में 0.40, एचडीएफसी बैंक में 0.30, मारुति में 0.08, भारतीय स्टेट बैंक में 0.06 और एक्सिस बैंक में 0.06 प्रतिशत की तेजी रही।
 
यस बैंक के शेयरों में सर्वाधिक 4.52, बजाज ऑटो में 4.30, अदानी पोटर्स में 1.40, एनटीपीसी में 1.18, इंफोसिस में 1.17, सन फार्मा में 1.03, हीरो मोटोकार्प में 0.67, रिलायंस में 0.57, पावर ग्रिड में 0.24, टाटा मोटर्स में 0.06, कोटक बैंक में 0.04, कोल इंडिया में 0.02 और विप्रो में 0.02 प्रतिशत की गिरावट रही। (वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

अगला लेख