suvichar

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (12:09 IST)
मुंबई। विदेशी निवेशकों की जारी निकासी तथा कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बीच रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ जाने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिर गया। निफ्टी भी लुढ़ककर 11 हजार अंक के स्तर से नीचे आ गया।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36,325.15 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद शुरुआती कारोबार में 231.08 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 36,295.06 अंक पर रहा। रिजर्व बैंक द्वारा तरलता बढ़ाने के कदम उठाने की घोषणा के बाद सोमवार को इसमें 299 अंक की तेजी रही थी। निवेशकों ने कारोबार की शुरुआत में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले सतर्कता बरती।

बीएसई के समूहों में सार्वजनिक कंपनियां, धातु, ढांचागत संरचना, विद्युत, तेल एवं गैस, वाहन, पूंजीगत वस्तुएं, रीयल्टी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद के शेयर 1.43 प्रतिशत तक गिर गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.55 अंक यानी 0.85 प्रतिशत गिरकर 10,914.75 अंक पर आ गया।

बड़ी कंपनियों में मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, टीसीएस, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक में 2.18 प्रतिशत तक की गिरावट रही। हालांकि यस बैंक में लगातार दूसरे दिन सुधार जारी रहा और इसका शेयर सात प्रतिशत तक चढ़ गया। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,842 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

घरेलू संस्थागत निवेशक 1,805 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे। इस बीच ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। रुपया शुरुआती कारोबार में 43 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर 73.34 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। एशियाई बाजारों में गिरावट ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया।

एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.40 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 0.56 प्रतिशत गिर गया। चीन का शंघाई कंपोजिट सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद रहा। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज मंगलवार को 0.46 प्रतिशत की तेजी के बाद रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख