biodatamaker
✕

शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (17:40 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ तनाव के कारण वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर रिजर्व बैंक के नीतिगत दरों में बढ़ोतरी करने से ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग के साथ ही रिलायंस एवं एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के  कारण घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भूचाल आ गया और लगातार दूसरे दिन करीब 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 356.46 अंक फिसलकर 37165.16 अंक और  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 101.50 अंक उतरकर 11244.70 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से जहां सेंसेक्स करीब 1 फीसदी उतर गया, वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली देखी गई। इससे बीएसई का मिडकैप 0.09 प्रतिशत अर्थात 14.48 अंक उठकर 16057.60 अंक पर और स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत अर्थात 11.75 अंक चढ़कर 16639.81 अंक पर रहा।
 
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ गया है। इसके कारण वैश्विक स्तर पर सभी प्रमुख शेयर बाजार गिरावट में रहे हैं। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.32 प्रतिशत, जर्मनी का डीएएक्स 1.72 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.03 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.21 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.03 प्रतिशत की गिरावट में रहे। एनएसई के निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 15 बढ़त में रहीं जबकि 35 गिरावट में रहीं। इस दौरान बीएसई में कुल  2,824 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,343 बढ़त और 1,325 गिरावट में रहे जबकि 156 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
सेंसेक्स में गिरावट में रहने वालों में एयरटेल 2.79 प्रतिशत, कोटक बैंक 2.54 प्रतिशत, मारुति 1.97 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.91 प्रतिशत, एडीएफसी 1.90 प्रतिशत, वेदांता 1.83 प्रतिशत, महिंद्रा 1.81 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.51 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.4 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.30 प्रतिशत, टीसीएस 1.24 प्रतिशत, एलएंडटी 1.22 प्रतिशत, येस बैंक 1.16 प्रतिशत, आईटीसी 0.88 प्रतिशत, ओएनजीसी 0.42 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.40 प्रतिशत, स्टेट  बैंक 0.37 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.23 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.17 प्रतिशत, हीरो मोटोकार्प 0.16  प्रतिशत और टाटा स्टील 0.03 प्रतिशत शामिल है।
 
बढ़त में रहने वालों में पॉवर ग्रिड 2.25 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.07 प्रतिशत, हिन्दुस्तान  यूनिलीवर 0.92 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.91 प्रतिशत, विप्रो 0.76 प्रतिशत, सन फार्मा 0.64  प्रतिशत, टाटा एमटीआर डीवीआर 0.14 प्रतिशत, इंफोसिस 0.12 प्रतिशत, अदानी पोर्ट्स 0.06 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.03 प्रतिशत शामिल हैं। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

अगला लेख