biodatamaker
✕

एथर एनर्जी के शेयर की बाजार में लिस्टिंग, कैसी रही शुरुआत?

Updated: मंगलवार, 6 मई 2025 (12:47 IST)
ather energy share :  इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी एथर एनर्जी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 321 रुपए से 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 326.05 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 3.70 प्रतिशत चढ़कर 332.90 रुपए पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 2.18 प्रतिशत चढ़कर 328 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ।
 
एथर एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन 1.43 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने 2,981 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए 304-321 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था। एथर एनर्जी लिमिटेड ने एंकर यानी बड़े निवेशकों से 1,340 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
 
 
एथर एनर्जी आईपीओ की आय का उपयोग महाराष्ट्र के पश्चिमी राज्य में अपनी नई फैक्ट्री की फंडिंग के लिए, रिसर्च और डेवलपमेंट, लोन चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख