देश ने बड़ा खेल प्रशासक खो दिया-कलमाड़ी
भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने आईओए के उपाध्यक्ष मूलचंद चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश ने एक बड़ा खेल प्रशासक खो दिया।कलमाड़ी ने अपने शोक संदेश में कहा कि चौहान महान खेल प्रशासक थे। उन्होंने खेलों को प्रोत्साहित करने और खासकर टेबल टेनिस को बढ़ावा देने के लिए हमेशा काम किया। उनके निधन से भारतीय खेलों को गहरी क्षति पहुँची है। राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट ने भी चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।