थियरे हेनरी ने फ्रांस की यहाँ यूरोपीय क्वालीफाइंग चैम्पियनशिप में लिथुवानिया पर 2-0 की जीत में दोनों गोल करके माइकल प्लातीनी को पीछे छोड़कर नया फ्रांसीसी रिकॉर्ड बनाया।
हेनरी ने 79वें और 80वें मिनट में गोल करके अपने कुल गोल की संख्या 43 पर पहुँचाई, जो प्लातीनी से दो अधिक है। प्लातीनी ने केवल 72 मैच में 41 गोल किए थे, जबकि हेनरी 96 मैच खेल चुके हैं।
हेनरी ने कहा कि वास्तव में इससे मैं बहुत खुश हूँ क्योंकि ये सभी महत्वपूर्ण गोल थे। मेरे पास इसके लिए कोई शब्द नहीं है।