• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 17 मार्च 2010 (18:41 IST)

महिला हॉकी टीम जापान पहुँची

महिला हॉकी टीम जापान पहुँची -
सुभद्रा प्रधान की अगुआई में भारतीय महिला हॉकी टीम जापान के खिलाफ 19 मार्च से चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलने जीफू पहुँच गई।

24 मार्च को समाप्त हो रही इस श्रृंखला के बाद भारतीय टीम 25 मार्च से शंघाई में एशियाई चैम्पियन चीन के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला खेलेगी। भारत और जापान के बीच बाकी दो मैच 21 और 22 मार्च को खेले जाएँगे।

यह दौरा अगस्त सितंबर में रोसारियो में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप की तैयारियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। हॉकी इंडिया के अनुसार टीम चार अप्रैल को लौटेगी।

टीम : गोलकीपर: ई. रजनी, योगिता बाली, डिफेंडर: सुभद्रा प्रधान (कप्तान), जसप्रीत कौर, इति श्रीवास्तव, जायदीप कौर, प्रीति किरो, मिडफील्डर: दीपिका ठाकुर, मुक्ता बार्ला, किरणदीप कौर, टी रंजीता देवी, रोसलिन राल्टे, रितु रानी, सुनीता लाकड़ा। फारवर्ड: सबा अंजुम, चंचन देवी, रानी, मोनिका बदरान, पूनम देवी, सौंदर्या येंडाला, रोसलिन डुंगडुंग। (भाषा)