• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 17 मार्च 2010 (23:04 IST)

भारत विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुँचा

भारत विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुँचा -
भारत हाल में समाप्त हुए हॉकी विश्व कप में आठवें स्थान पर रहने के कारण अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व पुरुष रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुँच गया है।

भारत विश्व कप शुरू होने से पहले 12वें स्थान पर था लेकिन टूर्नामेंट में अपने आठवें प्रदर्शन की बदौलत उसने अपनी रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार कर लिया। विश्व कप में 12वें और अंतिम स्थान पर रहा पाकिस्तान विश्व रैंकिंग में अभी भारत से एक स्थान बेहतर है और वह इस समय आठवें स्थान पर है।

भारत को अपने विश्व कप प्रदर्शन की बदौलत 500 अंक मिले और उसकी अंक संख्या 1360 पहुँच गई है। पाकिस्तान केवल 300 अंक ही जुटा सका लेकिन वह अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी से एक स्थान आगे है।

विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया चोटी के स्थान पर है1 इसके बाद उपविजेता जर्मनी और तीसरे स्थान पर रहा हॉलैंड क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। स्पेन चौथे, कोरिया पाँचवें, इंग्लैंड छठे और न्यूजीलैंड सातवें स्थान पर है। (वार्ता)